मैट्रिक परीक्षा में वीरपुर खरमौली के 235 बच्चे हुए उत्तीर्ण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के वीरपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय खरमौली के 90 प्रतिशत बच्चों ने मैट्रिक की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। घोषित परीक्षाफल में स्कूल के 263 विद्यार्थी में से कुल 235 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुये।

इसमें 135 बच्चे प्रथम श्रेणी से, 78 बच्चे द्वितीय श्रेणी से तथा 22 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुये हैं। उसमें से कुल 34 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। जिसमें साजन कुमार ने 462, साजन कुमार द्वितीय ने 457, गौरव कुमार ने 451,रविराज ने 450 अंक प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

इसके अलावे रौनक खातून, अनुष्का, प्रिंस, सन्नी, सोहित, अन्नू प्रिया, मो. जमशेद, दीपक, ऋषिकेश, इजाजुल, स्वाति, शांति, अभिषेक, आकांक्षा, उज्ज्वल, ज्योति, सौरभ, अंशु, पूजा, रोहित, सोनू, इंतेखाब, विक्रम, जितेंद्र, सालेहा प्रवीण, नीतीश, अर्पण राज, तन्नू, रंजन एवं साजदा खातून ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किया है। जबकि पर्रा उत्यक्रमित माध्यमिक विद्यालय के मुन्नी कुमारी ने 450, हेमंत कुमार ने 448, रोहन गावस्कर ने 445, रोचक कुमार 440 अंक प्राप्त किया है।

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article