समस्तीपुर: सदर अस्पताल की बाऊंड्री वॉल गिरी, चाय दुकानदार दबकर घायल, स्थिति नाज़ुक

DNB Bharat Desk

बालू के ओवर स्टॉक से दीवार पर बना था दबाव, मलबे में कई बाइक भी दबी

 

डीएनबी भारत डेस्क

समस्तीपुर शहर के आर पी मिश्रा रोड में सदर अस्पताल की बाउंड्री वॉल करीब 50 मीटर के दायरे में गिर गई। दीवार के पास चाय की दुकान है। मलबे में दबकर चाय दुकानदार घायल हो गया। चाय दुकानदार रोहित कुमार है। लोगों ने किसी तरह दीवार के नीचे दबे चाय दुकानदार को बाहर निकाला और उसे सदर अस्पताल भेजा। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। इस घटना में कई बाइक भी दब गई है।

- Sponsored Ads-

समस्तीपुर: सदर अस्पताल की बाऊंड्री वॉल गिरी, चाय दुकानदार दबकर घायल, स्थिति नाज़ुक 2आज सुबह दीवार के बगल में बालू उतारा गया था मॉडल अस्पताल निर्माण को लेकर सदर अस्पताल परिसर के पश्चिमी कोने में भारी मात्रा में बालू स्टॉक किया गया है। सुबह ट्रक से बालू उस जगह पर उतरा जा रहा था। बालू के भार से दीवार कई दिनों से दबी दिख रही थी। धराशाई हो गई। स्थानीय लोगों ने भी कहा कि बालू के ओवर स्टॉक के कारण दीवार गिरी है। सदर अस्पताल परिसर में ही मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य चल रहा है।

समस्तीपुर: सदर अस्पताल की बाऊंड्री वॉल गिरी, चाय दुकानदार दबकर घायल, स्थिति नाज़ुक 3कार्य एजेंसी भारी मात्रा में सदर अस्पताल परिसर के पश्चिमी कोने में पोस्टमॉर्टम हाउस के पास बालू का स्टॉक कर रखा है जहां लगातार बालू गिराया जाता है। बता दें कि शहर का आरपी मिश्रा रोड डॉक्टर का हब है यहां कई क्लीनिक और हॉस्पिटल है। जिस कारण इस रोड में दिन-रात लोगों की भीड़ लगी रहती है। लोगों ने बताया कि यह महज संयोग कहे कि इस हादसे में ज्यादा लोग शिकार नहीं हुए, क्योंकि बालू के स्टॉक के कारण दीवार दबी हुई थी। इलाके में लोग डर-डर कर रह रहे थे।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article