खेल मैदान निर्माण को लेकर बीडीओ ने किया निरीक्षण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के बरौनी प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत अमरपुर पंचायत के जयनगर नोज संख्या -1 के बगल में खेल मैदान निर्माण को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं खेलप्रेमियों के आग्रह पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बरौनी मुकेश, कनीय अभियंता मनरेगा ने स्थल का निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

खेल मैदान निर्माण को लेकर बीडीओ ने किया निरीक्षण 2निरीक्षण के दौरान पूर्व जीप सदस्य श्रीराम राय ने निरीक्षी पदाधिकारियों को बताया कि इस कार्य को लेकर प्रखण्ड स्तर से अनापत्ति प्रमाण-पत्र प्राप्त है। जिस पर बरौनी बीडीओ अनुरंजन कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा बरौनी मुकेश ने साकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि प्रखण्ड स्तर से भी खेल मैदान निर्माण कार्य को लेकर कार्य योजना तैयार किया जाएगा।

खेल मैदान निर्माण को लेकर बीडीओ ने किया निरीक्षण 3मौके पर पूर्व जीप सदस्य श्रीराम राय, मुखिया ग्राम पंचायत राज अमरपुर सच्चिदानंद सिंह, पंचायत समिति सदस्य भुवनेश्वर कुमार, सरोज कुमार राय, शंभू राय, जितेन्द्र राय, कृष्णनंदन राय, रघुनंदन राय सहित सैकड़ों ग्रामीणों एवं युवा उपस्थित थे।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article