नालंदा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, टॉप टेन में शामिल एक अपराधी को दबोचा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

नालंदा जिला के टॉप 10 की सूची में शामिल अपराधकर्मी बीरू कुमार पिता गोपाल राम की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नालंदा के दिशा निर्देश में लगातार छापेमारी कर रही थी। गिरफ्तारी हेतु उसके गतिविधियों पर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी क्रम में उसके बिहारशरीफ आने की सूचना प्राप्त हुई, जिसके आलोक में लहेरी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में जाल बिछाया गया तथा पोस्टऑफिस चौक के पास से गिरफ्तार किया गया।

- Sponsored Ads-

गिरफ्तार बीरू कुमार नूरसराय थाना क्षेत्र में लूट की दो घटना को अंजाम देने सहित अन्य कांडों में शामिल रहे है तथा डिजिटल दुनिया दुकान से इलेक्ट्रॉनिक्स सामानों को लूटने की घटना में भी शामिल था, जिसके आलोक में लहेरी थाना में कांड दर्ज है। लूट की घटना में काफी दिनों से वीरू कुमार वांछित चल रहे थे।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article