बेगूसराय में रेल पुलिस एवं स्थानीय लोगों की तत्परता से टला बड़ा हादसा, मांसिक रूप से विक्षिप्त महिला रेल इंजन पर चढ़ी..

DNB Bharat

मांसिक रूप से विक्षिप्त महिला ओवरहेड विधुत तार की चपेट में आने से हुई घायल।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगुसराय में एक बड़ा हादसा होते होते उसे वक्त टल गया जब रेलवे यार्ड में खड़ी एक ट्रेन पर एक विक्षिप्त महिला इंजन पर चढ़ गई। इंजन पर चढ़ते ही वह ओवरहेड तार की चपेट में आ गई और नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

- Sponsored Ads-

आनन फानन में वहां पर मौजूद आरपीएफ के जवानों ने जब उसे घायल अवस्था में गिरे हुए देखा तो उसे सदर अस्पताल में भर्ती करवाया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के संबंध में बताया जा रहा है कि महिला विक्षिप्त है एवं कई दिनों से रेलवे के आसपास भटकती देखी गई थी।

गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हालांकि चिकित्सकों के अनुसार महिला खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस की देखरेख में चिकित्सकों के द्वारा महिला का इलाज करवाया जा रहा है। पूरा मामला बरौनी रेल थाना क्षेत्र के गढहारा यार्ड की है जहां बीते रात यह हादसा हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article