राजधानी पटना में अनियंत्रित कार ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, गुस्साई भीड़ ने…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

राजधानी पटना में बीती शाम रफ्तार का कहर देखने को मिला जहां एक अनियंत्रित कार ने करीब आधा दर्जन लोगों को रौंद डाला। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कार को ईंट पत्थर से क्षतिग्रस्त कर दिया कार चालक होने की बात कह एक युवक की भी जमकर पिटाई कर दी। घटना पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत आर्यभट्ट विश्वविद्यालय के समीप की है।

- Sponsored Ads-

लोगों ने बताया कि अचानक एक कार अनियंत्रित हो कर करीब आधा दर्जन लोगों को रौंद डाली जिसमें सभी लोग जख्मी हो गए। घटना के बाद लोगों ने खदेड़ कर कार को रुकवा लिया और चालक की जम कर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान कार में बैठे अन्य लोग एवं चालक किसी तरह भागने में सफल रहे। जबकि लोगों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना की सूचना मिलने के बाद जक्कनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और कार को कब्जे में कर ली। घटना की जानकारी देते हुए जक्कनपुर थानाध्यक्ष हरि नारायण सिंह ने बताया कि गुस्साए लोग जिस युवक की पिटाई कर रहे थे वह कार चालक नहीं एक दुकानदार है। उसे कार चलना नहीं आता है चालक मौके से फरार हो गया है। कार को जब्त कर लिया गया है वही गुस्साए भीड़ का शिकार हुए घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article