मां बेटे पर जान लेबा हमला, चाकू से गोद कर ननद ने भाभी को किया जख्मी

DNB Bharat Desk

 

खोदावंदपुर प्रखंड के तेतराही गांव में हुई वारदात

डीएनबी भारत डेस्क

थाना क्षेत्र के तेतराही गांव से मां बेटे पर जानलेवा हमला का मामला प्रकाश में आया है। इस वारदात में 30 वर्षीय एक महिला गंभीर रूप से जख्मी बताई जाती है। जख्मी महिला का इलाज रोसरा के एक निजी क्लीनिकमें चल रहा है। घटना के बाबत थाना क्षेत्र के बाड़ा पंचायत अंतर्गत तेततराही ग्राम निवासी मोहम्मद परवेज आलम की 30 वर्षीय पत्नी नूरी प्रवीण ने पुलिस को अपने लिखित बयान में बताया कि गुरुवार की रात करीब 11:00 बजे वह अपने घर में सो रही थी।

- Sponsored Ads-

मां बेटे पर जान लेबा हमला, चाकू से गोद कर ननद ने भाभी को किया जख्मी 2पड़ोस में अनीसुल रहमान की पत्नी रहीमी खातून बच्चों की बात लेकर गंदा गंदागाली दे रही थी। हमने गाली देने से मना किया । इसी बात को लेकर अनीसुबरहमानकी पत्नी रहीमी खातून , बेटा परवेज आलम , गुड्डू उर्फ मोहम्मद इस्माइल, मोहम्मद अनीस रहमान सभी एकमत होकर लाठी डंडा से मुझे मरने लगे । मुझे बचाने के लिए मेरा बेटा आया उसके साथ भी इन लोगों ने मारपीट किया। इसी बीच मेरी ननद अफसाना खातून ने चाकू से गोद कर मुझे गंभीर रुप से जख्मी कर दिया ।

मां बेटे पर जान लेबा हमला, चाकू से गोद कर ननद ने भाभी को किया जख्मी 3मैं खून से लतपत होकर गिर गई और बेहोशी हो गई ।जब होश आया तो खुद को खुदाबांदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय के पर कर दिया  । लेकिन परिजनों द्वारा उसे बेगूसराय नहीं ले जाकर इलाज के लिए रोसरा ले जाया गया है जहां एक निजी क्लीनिक में उसका इलाज चल रहा है । घटना के बाबत जख्मी महिला ने खुदावनपुर पुलिस में लिखित शिकायत की है । पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। आरोपी सभी घर छोड़कर फरार बताए जाते हैं । घटना की पुष्टि थाना अध्यक्ष मिथलेश कुमार ने किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article