समस्तीपुर के पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

DNB Bharat Desk

बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है जहाँ अचानक शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैलने लगी और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

- Sponsored Ads-

 स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने की कोशिश की। सूचना मिलते ही अग्निशमन दस्ता मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी प्रकार की हताहत नहीं हुई है। वहीं, मोहनपुर मोहल्ले में भी बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना सामने आई। 

समस्तीपुर के पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 2बताया गया कि आग लगने से एक पेड़ के नीचे रखे सामान जलकर नष्ट हो गए। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। इस घटना में भी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article