खोदावंदपुर पुलिस ने चार लीटर देशी शराब के साथ दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

खुदाबंदपुर पुलिस ने बीती रात गुप्त सूचना के आधार पर मटिहानी गांव में छापामारी कर चार लीटर देशीशराब एवं शराब बनाने के उपकरणों के साथ मौके वारदात से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मटिहानी निवासी फूलचंद महतो का पुत्र सनोज कुमार एवं स्वर्गीय लखन दास का पुत्र महेंद्र दास के रूप में किया गया है ।

- Sponsored Ads-

इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रहा था कि मटिहानी गांव में देसी शराब निर्माण और विक्रय का धंधा किया जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की रात किए गए छापामारी में उपर्युक्त दोनों आरोपियों को मौके वारदात से चार लीटर देसी शराब एवं शराब बनाने  साजो सामान के साथ गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बुधवार कोदोनों आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में बेगूसराय भेज दिया गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article