बेगूसराय में विधुत विभाग की लापरवाही से गई छात्रा की जान

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के सिंघौल थानाक्षेत्र अंतर्गत विनोदपुर की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में बिजली विभाग की लापरवाही का खामियाजा एक बार फिर एक छात्रा को अपनी जान देकर चुकानी पारी। मृतक छात्रा की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के विनोद पुर निवासी खुशबू उर्फ साक्षी कुमारी के रूप में की गई है । बताया जा रहा है कि आज साक्षी कुमारी कोचिंग पढ़ने के लिए जा रही थी इसी क्रम में गांव के ही सड़क किनारे लगे तार के नंगे पोल में करंट आ रही थी।

- Sponsored Ads-

साक्षी कुमारी जैसे ही वहां से गुजरी वह पोल के संपर्क में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। स्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग से कई बार मांग की गई है कि जहां भी जर्जर एवं नंगे तार हैं उनको बदला जाए।

लेकिन विभाग के द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है और कहीं भी विधुत व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई है। लोगों ने बिजली विभाग से मृत के परिजनों को मुआवजा सहित तार बदलने की अभिलंब मांग की। ऐसा नहीं होने पर लोगों ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article