डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के भगवानपुर पुलिस ने एक फरार शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इस संबंध मे थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 76/24 शराब कारोबार के फरार आरोपी धूषहा जोकिया निवासी रोहिण साहनी उर्फ बुधा साहनी के पुत्र जीतू साहनी उर्फ जितेंद्र साहनी को गुप्त सूचना पर एसआई विनीत कुमार झा ने भगवानपुर बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
- Sponsored Ads-

उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी भगवानपुर थाना का नामजद अभियुक्त था,उसके खिलाफ थाना क्षेत्र में शराब का कारोबार करने का आरोप है.उक्त गिरफ्तार आरोपी से पुछताछ के बाद व्यवहार न्यायालय बेगुसराय भेज दिया गया.
बेगूसराय भगवानपुर संवाददाता गणेश प्रसाद की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
