मुख्यमंत्री ने पुरूष हाॅकी टीम को पेरिस ओलंपिक में कास्य पदक जीतने पर दी बधाई

DNB Bharat

पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने पर मुख्यमंत्री ने भारतीय पुरूष हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

डीएनबी भारत डेस्क

पटना, 09 अगस्त 2024 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेरिस ओलंपिक 2024 के हॉकी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाले भारतीय पुरूष हॉकी टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

- Sponsored Ads-

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतकर हॉकी के खेल में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है, जिसपर हर भारतीय गौरवान्वित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय पुरूष हॉकी टीम प्रगति की ऊँचाई के शीर्ष पर पहुँचे और भारत का नाम रौशन करते रहें, ऐसी मेरी कामना है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article