लापता बिहार पुलिस के जवान की मां ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर खोजबीन की लगाई गुहार

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर निवासी स्वर्गीय राम बदन यादव के 63 वर्षीय वृद्ध पत्नी पुकारी देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर बिहार पुलिस के जीआरपी जवान अपने लापता पुत्र के खोजबीन की लगाई गुहार।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के वीरपुर थानाक्षेत्र अंतर्गत मुरादपुर निवासी स्वर्गीय राम बदन यादव के 63 वर्षीय वृद्ध पत्नी पुकारी देवी ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर बिहार पुलिस के जीआरपी जवान अपने लापता पुत्र के खोजबीन की गुहार लगाई है।

- Sponsored Ads-

लापता बिहार पुलिस के जवान की मां ने वीरपुर थाना में आवेदन देकर खोजबीन की लगाई गुहार 2

उन्होंने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि उनका 21 वर्षीय पुत्र रवि कुमार बिहार पुलिस में जीआरपी पोस्ट पर बीएमपी भीमनगर सुपौल में ट्रेनिंग कर रहा था। उसने 12 जनवरी को वहीं से मोबाईल पर बात किया। उसके बाद से उसका मोबाइल नंबर बंद है। और वह वहां भी नहीं है। पुत्र के लापता होने से रो रो कर मां पुकारी देवी का बुरा हाल है।

इस संबंध में राम पुकारी देवी ने बताया कि 25 वर्ष पूर्व उनका बड़ा बेटा राजेश कुमार भी लापता हो गया। जिसका आजतक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। उस गम में 4 वर्ष पूर्व उनके पति भी पुत्र के आने की राह देखते देखते दम तोड़ दिए। अब रवि जो बिहार पुलिस में है लापता हो गया है अब मैं किया करूं… अपने स्तर से खोजबीन करने के बाद पुत्र का कोई अता पता नहीं चलने उपरांत वीरपुर थाना में आवेदन देकर स्थानीय पुलिस से पुत्र के सकुशल बरामदगी की गुहार को लगाई हूं।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article