चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो घर समेत हजारो रुपये की संपत्ति जलकर राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बुधवार की शाम मेंघौल पंचायत के बेदुलिया गांव में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में दो सीमेंट की चादर से बनी घर समेत घर रखा हजारो रुपये का सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगो के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने से स्थानीय रामोतार दास के पुत्र इंदल दास एवं धनेश्वर ठाकुर का पुत्र रंजीत ठाकुर का दो घर तथा उसमे रखा सभी समान जल कर राख हो गया।

ग्रामीणों ने बताया कि स्थानीय महावीर दास की पत्नी अपने आंगन में लकड़ी के जलावन पर चाय बना रही थी। जिसकी चिंगारी निकलकर इंदल के मकान में पकड़ लिया । जबतक लोग कुछ समझ पाते तबतक आग ने रंजीत ठाकुर के घर को अपने आगोश में ले लिया।

- Sponsored Ads-

घटना की सूचना स्थानीय थाना व अंचलाधिकारी को दिया गया। सूचना मिलने पर राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआई रजनीश कुमार घटना स्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल व क्षति का आंकलन किया। श्री कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा प्रदत्त सहायता राशि प्रदान किया जाएगा।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवादाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article