खेलते-खेलते मौत के आगोश में समा गया मासूम: बछवाड़ा के जहानपुर में 5 साल के बच्चे की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम  

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला के बछवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत अरवा पंचायत के वार्ड संख्या तीन जहानपुर गांव में सोमवार दोपहर खेलने के दौरान पानी से भड़े पोखर में गिरने से एक 5 वर्षीय मासूम की मृत्यु हो गई। बालक के डूबने की खबर मिलते ही क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया। ग्रामीणों के द्वारा बहुत कोशिश के बाद उक्त बालक के शव को पानी से बाहर निकाला जा सका।

- Sponsored Ads-

मौत की खबर सुनते ही पीड़ित परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया और परिजनों के चीख और पुकार से इलाके में मातमी सन्नाटा छा गया। शव देखने पहुंचे महिला पुरुष बच्चे सभी की आँखे नम हो गई। ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना बछवाड़ा थाना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस तत्क्षण पहुंचकर उक्त मृत बालक के शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण को भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई। मृतक की पहचान वार्ड संख्या तीन जहानपुर गांव निवासी अजय सदा के लगभग 5 वर्षीय पुत्र गिरीराज कुमार के रूप में की गई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि घर के बगल स्थित पोखर के पास ही खेल रहा था।

खेलते-खेलते मौत के आगोश में समा गया मासूम: बछवाड़ा के जहानपुर में 5 साल के बच्चे की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम   2हमलोग अपने काम में लग गए।कुछ ही पल के बाद साथ खेल रहे बच्चे ने आकर बताया कि खेलने के दौरान पैर फिसलने से गिरिराज अचानक पानी भरे पोखर में जा गिरा है।  जब मैं देखने पहुंची तो देखा कि मेरा बच्चा नहीं है। ग्रामीणों के द्वारा पोखर में खोजने की कोशिश की गई तो बहुत समय बीत जाने के बाद  निकाला गया तो देखी कि उसका मौत हो गया है। उक्त मृतक पांच भाई और एक बहन है जिसमें मृतक दूसरे नंबर पर का भाई था। इस हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधि बुद्धिजीवी समाजसेवियों ने पीड़ित परिवार के घर पर पहुंचकर शोकाकुल परिवार का ढाढ़स बढ़ाया और शोक व्यक्त करते हुए हर संभव सहायता दिलाने की बात कही।

खेलते-खेलते मौत के आगोश में समा गया मासूम: बछवाड़ा के जहानपुर में 5 साल के बच्चे की डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम   3पूर्व प्रमुख संजय चौधरी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक दुखद हादसा है जो दुर्भाग्य से मेरे ही पंचायत में घटित हुई। जहां दलित परिवार के एक मासूम बच्चे की डूबने से मौत हो गई। उन्होंने संबंधित अधिकारी से अपील करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता मुहैया कराई जाए। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि अरवा पंचायत के वार्ड संख्या तीन स्थित पोखर में डूबने से एक मासूम की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article