औटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल पर भीषण हादसा: टक्कर के बाद धू-धू कर जली एम्बुलेंस, ड्राइवर की बहादुरी से बची जान

DNB Bharat Desk

औटा सिमरिया सिक्स लेन सड़क पुल के पीलर छह के पास मंगलवार की दोपहर जुगाड गाड़ी एवं एम्बुलेंस गाड़ी के बीच हुई टक्कर में एम्बुलेंस गाड़ी में आग लग गई। एम्बुलेंस गाड़ी धू धू कर जलने लगा। जबकि एम्बुलेंस गाड़ी चालक गाड़ी से निकल कर अपनी जान बचाई। जुगाड गाड़ी चालक द्वारा वाहन को बाएं दाएं के चक्कर में एम्बुलेंस गाड़ी बचाने के दौरान ठोकर मारी और जुगाड गाड़ी पलट गई।

- Sponsored Ads-

एम्बुलेंस गाड़ी चालक ने जुगाड गाड़ी के चालक जो दब गया था।उसको बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बंगाल से एम्बुलेंस गाड़ी उत्तरप्रदेश जा रहा था तभी सिक्स लेन पुल पर एम्बुलेंस गाड़ी जुगाड गाड़ी में टक्कर में एम्बुलेंस गाड़ी में आग लग गई। एम्बुलेंस गाड़ी चालक इलाहाबाद यूपी निवासी सुमंत तिवारी ने बताया कि बंगाल में शव को छोड़कर यूपी जा रहा था। घटना की सूचना पाते ही हथिदह थाना पुलिस,112 गाड़ी घटना स्थल पहुंचकर दमकल गाड़ी को सूचना दी।

औटा-सिमरिया सिक्स लेन पुल पर भीषण हादसा: टक्कर के बाद धू-धू कर जली एम्बुलेंस, ड्राइवर की बहादुरी से बची जान 2सूचना पाते ही बरौनी अग्निशामक वाहन, बाढ़ से दमकल गाड़ी जब तक घटना स्थल पर पहुंचा तब तक एम्बुलेंस गाड़ी पूरी तरह से जल गया था। उसके बाद भी सहायक अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी सिंटू कुमार के नेतृत्व में टीम ने मोर्चा संभाल अग्नि चालक चंदन कुमार, दमकल कर्मी मधु कुमारी, दुर्गा कुमारी,अभय कुमार जल रहे वाहन पर काबू पाया।इस दौरान सड़क पर अफरातफरी मच गई और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने जले वाहन को हटाकर यातायात व्यवस्था सामान्य किया।

Share This Article