बेगूसराय में बट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिला ने बट वृक्ष का किया पूजा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बट सावित्री व्रत के मौके पर बेगूसराय जिले में भी सुहागिन महिलाएं बट वृक्ष के नजदीक पूजा करती देखी जा रही है । इस मौके पर महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है । दरअसल मान्यता है कि आज ही के दिन सावित्री ने अपने पति सत्यवान की मौत के बाद उनके शव को बट वृक्ष के नीचे रख दिया था

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में बट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिला ने बट वृक्ष का किया पूजा 2तथा यमराज से अपने पति की प्राण वापसी के लिए लगातार साधना की थी एवं यमराज के पीछे ही चली गई थी । अंत में यमराज को सत्यवान के प्राण को वापस करना पड़ा था, और तभी से सुहागिन महिलाओं के द्वारा बट वृक्ष की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि आज के दिन बट वृक्ष की पूजा करने एवं वटवृक्ष में धागा बांधने से पति के प्राणों की रक्षा होती है

बेगूसराय में बट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिन महिला ने बट वृक्ष का किया पूजा 3तथा महिलाओं को अनंत काल तक सुहागिन रहने का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आज बेगूसराय जिले के विभिन्न जगहों पर धार्मिक स्थलों एवं बट वृक्ष के नीचे महिलाओं के द्वारा बड़ी संख्या में वटवृक्ष की पूजा की जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article