समस्तीपुर: कल्याणपुर में गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की नई शाखा के लिए भूमिपूजन संपन्न, शिक्षाविद् व गणमान्य रहे मौजूद

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के छठे शाखा और गुरुकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के पांचवें शाखा के विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमिपूजन का कार्यक्रम कल्याणपुर बस्ती मदुदावाद में सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन का कार्य गुरुकुल के संस्थापक  श्री जनार्दन चौधरी जी कर कमलों से संपन्न किया गया।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर गुरुकुल साइंस कोचिंग के गुरु मिनेश सर, गुरुकुल सीनियर सेकेंड्री स्कूल दादपुर समस्तीपुर शाखा के प्राचार्य श्री नीरज झा सर, मलकलीपुर विद्यापति शाखा के प्राचार्य श्री मनोज झा सर, पतैली शाखा के उप प्राचार्य रवि रंजन सर, शिक्षाविद् शंभु कुमार पांडेय जी ,मॉडर्न साइंस कोचिंग के ए कुमार सर, होली मिशन के डायरेक्टर धर्मेश रंजन,न्यू टेक्नोमिशन के डायरेक्टर मुकुंद सर, फिजिक्स के प्रख्यात शिक्षक अभय कुमार सर, नीरज भारद्वाज सर,प्रभात खबर के ब्यूरो चीफ अभय सिंह जी, 

समस्तीपुर: कल्याणपुर में गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की नई शाखा के लिए भूमिपूजन संपन्न, शिक्षाविद् व गणमान्य रहे मौजूद 2जिला के चर्चित व्यवसायी श्री बद्री गोयनका ,दलसिंहसराय के प्रखण्ड प्रमुख संजीव सिंह कुशवाहा,मोहिउद्दीन नगर विधान सभा के माकपा से पूर्व प्रत्याशी कॉम मनोज कुमार सुनील जी, विद्यानिकेतन के डायरेक्टर  आर के सिंह के अलावा कई विद्यालयों  के निदेशकगण, प्राचार्य गण, विद्यापति शाखा के भू -दाता और अमन सिंह , पतैली शाखा के भू- दाता मुनीश कुमार मुन्ना, गुरुकुल के सभी शाखाओं के शिक्षकगण एवं शिक्षकाएं उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को संपन्न करवाए।

 समस्तीपुर: कल्याणपुर में गुरुकुल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की नई शाखा के लिए भूमिपूजन संपन्न, शिक्षाविद् व गणमान्य रहे मौजूद 3स्थानीय स्तर पर कई गणमान्य ,शिक्षाविद्  और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम को भव्य बना दिया।अपने सभी शुभेच्छुओं का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने किसी भी प्रकार से इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में अपनी भूमिका का निर्वहन किया है।

Share This Article