पीएम मोदी ने दिया इस्तीफा, 8 को हो सकता है नए कैबिनेट का शपथग्रहण

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रधानमंत्री के इस्तीफा के साथ ही 17वीं लोकसभा कैबिनेट को भंग करने की कवायद शुरू कर दी गई है। राष्ट्रपति ने नरेंद्र मोदी को नए सरकार की शपथग्रहण तक कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने की बात कही है।

- Sponsored Ads-

सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि आज एनडीए की बैठक के बाद मोदी आज ही सरकार बनाने का दावा राष्ट्रपति को सौंपेंगे साथ ही वे एनडीए के घटक दलों के समर्थन का पत्र भी सौंपेंगे। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि नरेंद्र मोदी 8 जून को 18वीं लोकसभा कैबिनेट के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article