बरौनी में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम, नेताओं ने कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

बरौनी प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे के संदेश को आम जनता तक पहुंचने के लिए कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम के तहत बरौनी प्रखंड के मोती चौक से चल कर मालती गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि युवा दिलो की धड़कन कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सांसद राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक 3500 किलोमीटर की पदयात्रा कर जनता के दुख दर्द से अवगत हुए। आज उनके ही संदेश को आम जनता तक पहुंचने के लिए आए हैं।

- Sponsored Ads-

जनसभा को संबोधित करते हुए बरौनी प्रखंड के पूर्व उप प्रमुख रजनीश कुमार और जिला इंटक अध्यक्ष चुनचुन राय ने कहा कि आज देश के इतिहास में सबसे बड़े जुमलेबाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ना देश की जनता और ना विदेश में रहने वाली जनता खुश हैं। अगर कोई खुश हैं तो उनके खास मित्र अडानी और अंबानी। बीहट नगर अध्यक्ष सह पैक्स अध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम बरौनी प्रखंड और बीहट नगर परिषद के पंचायत और वार्डो में आयोजित होते रहेंगे।

जनसभा को बरौनी प्रखंड प्रभारी रामू सिंह, प्रदेश डेलीगेट नारायण सिंह, जिला महासचिव साबर कुमार, बद्री सिंह, श्यामनंदन सिंह पन्नालाल, युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजीत कुमार, पूर्व मुखिया घनश्याम मिश्र, पूर्व जिला महासचिव संजय सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष तेघड़ा महेंद्र कुंवर, सरोज पासवान, श्यामनंदन सिंह कंपनी, रामानुग्रह शर्मा, राजेश कुमार, राम सेवक सिंह, मणिकांत मिश्र, सुबोध कुमार, शैलेश कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित थे।

बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article