नालंदा: सनकी पति ने ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

नालंदा जिले के बेन थाना क्षेत्र के गड़ेरिया बेलदारी बिगहा गांव में एक सनकी पति ने मामूली विवाद में पत्नी की ईट पत्थर से कूच कूच कर मौत के घाट उतार दिया।  हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है । मृतका के ननद की 25 अप्रैल को शादी होने वाली थी ।

- Sponsored Ads-

मृतका लल्लू बिंद की पत्नी सोनमंती देवी देवी है । मृतका के पुत्र क्रिश कुमार ने बताया कि बुआ की शादी समारोह को परिवार के सदस्य पूजा अर्चना करने के लिए मंदिर गए हुए थे रविवार की देर शाम जब उसकी मां लौटी तो पिता गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा । किसी तरह उसके चंगुल से भाग कर पड़ोस के घर में जा छिपी । उसका पीछा करते हुए पिता भी वहां पहुंच गया । कमरे का दरवाजा तोड़कर बाल पकड़ कर फिर पिटाई करने लगा जिसके बाद वह बेहोश हो गई। 

नालंदा: सनकी पति ने ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 2 नालंदा: सनकी पति ने ईंट-पत्थर से कूच-कूच कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार 3बेहोश होने के बाद उसके कलेजा पर बैठकर पास रखें पत्थर के सिलबट्टा से सिर और छाती पर मारने लगा इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।थानाध्यक्ष रवि राज कुमार ने बताया कि आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का और स्पष्ट पता चल सकता है।

Share This Article