बेगूसराय में एक अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके फैली सनसनी

DNB Bharat Desk

 

घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर बहियार की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना बलिया थाना क्षेत्र के बरियारपुर बहियार की है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अन्यत्र जगह युवक की हत्या करने के बाद साक्ष छिपाने के लिए अपराधियों ने शव को बरियारपुर बहियार में फेंक दिया है ।

- Sponsored Ads-

फिलहाल मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा आगे की छानबीन में जुट गई है । बताया जा रहा है कि बीते शाम बलिया थाने की पुलिस को सूचना मिली कि बरियारपुर बहियार में सड़क किनारे एक युवक का शव देखा गया है जिससे दुर्गंध आ रही है।

बेगूसराय में एक अज्ञात युवक का शव बरामद, इलाके फैली सनसनी 2सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई । अब युवक की पहचान होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर घटना का मूल कारण क्या है और किसने और क्यों उक्त युवक की हत्या की है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article