बेगूसराय: जीरोमाइल गोलंबर पर बाइक सवार मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

DNB Bharat Desk

सहायक थाना जीरोमाइल क्षेत्र अंतर्गत जीरोमाइल गोलम्बर पर शनिवार को दोपहर में एक बाईक सवार मज़दूर को बड़ी वाहन ने अपने चपेटे में ले लिया। जिससे वह गम्भीर रूप से ज़ख्मी हो गया। घटना की सूचना पाते ही जीरोमाइल ओपी अध्यक्ष मनीष कुमार पण्डित ने घटनास्थल पर पहुंच ज़ख्मी हुए मज़दूर को तत्काल ईलाज करवाने हेतु स्थानीय सरकारी अस्पताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी लाया। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया।

- Sponsored Ads-

वहीं इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष जीरोमाइल ओपी मनीष कुमार पण्डित ने बताया कि ज़ख्मी का पहचान उसके पास रहे आधार कार्ड और बरौनी रिफाइनरी के गेट पास से तेघड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर वार्ड नंबर – 09 निवासी उपेन्द्र सिंह के 28 वर्षीय पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार मजदूर बरौनी रिफाइनरी में बर्जर पेंट्स के मातहत संवेदक छोटेलाल सिंह के अधीन काम करता है। उन्होंने कहा कि घटना में प्रयुक्त वाहन का चालक वाहन छोड़कर भागने में सफ़ल रहा है। क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है।

बेगूसराय: जीरोमाइल गोलंबर पर बाइक सवार मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर 2साथ ही घटना की सूचना ज़ख्मी हुए मज़दूर प्रदीप कुमार के स्वजनों को दे दिया गया है। वहीं इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बरौनी डा मनोज कुमार के निर्देशन और डा सुनील कुमार के नेतृत्व में चिकित्सा दल में शामिल सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने गम्भीर रूप से ज़ख्मी हुए मज़दूर प्रदीप कुमार को बेहतर और नई जिंदगी देने में अपनी पूरी ताकत झोंक दिया।बेहतर वो अत्याधुनिक चिकित्सीय उपकरणों से लैस डायल 102 एम्बुलेंस में दो -दो इमरजेंसी टेक्नीशियन रामप्रीत कुमार एवं मुकेश कुमार पासवान के देखरेख में चालक दल में मुकेश कुमार सिंह के साथ सदर अस्पताल बेगूसराय भेजा। जहां ईएमटी द्वय रामप्रीत कुमार एवं मुकेश कुमार पासवान ने बेहतर इलाज करते हुए बेगूसराय ले गया।

Share This Article