बेगूसराय में पिकअप वाहन के चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में लगातार रफ्तार का कहर देखने को मिल रहा है।इसी कड़ी मे एक बार फिर तेज रफ्तार पिकअप वाहन गाड़ी ने एक किसान को कुचल दिया। जिससे किसान की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के पानापुर गांव के समीप की है।

मृतक किसान की पहचान मटिहानी थाना क्षेत्र के पानापुर के रहने वाले रामजी  तांती का पुत्र  राम सोगारथ तांती के रूप में की गई है।  घटना के संबंध में परिजनों बताया है कि रामसोगरात साथी अपने घर से पैदल ही खेत गेहूं देखने के लिए जा रहा था। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने रास्ते में ही कुचल दिया। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

बेगूसराय में पिकअप वाहन के चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हालांकि  घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने मटिहानी थाना पुलिस को दी। मौके पर मटिहानी थाने पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article