तीन लाख का इनामी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, इस तरह पहुंची थीं पुलिस

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

मधेपुरा में 3 लाख रुपए का इनामी कुख्यात पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। पुलिस ने घटनास्थल से कार्बाइन समेत कई हथियार भी बरामद किया है। ढेर कुख्यात के ऊपर बिहार के कई जिलों में गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे और उसकी तलाश पुलिस को लंबे समय से थी।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने यह कार्रवाई मधेपुरा के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा पंचायत के सिंदुरिया टोला में अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार एसटीएफ की टीम लंबे समय से अपराधी प्रमोद यादव की तलाश कर रही थी। शुक्रवार को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी अपने गांव में है। कुख्यात की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मजदूर के वेश में गांव पहुंची लेकिन किसी तरह कुख्यात प्रमोद यादव को पुलिस आने की भनक लग गई।

पुलिस के आने की भनक लगते ही प्रमोद यादव ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। मुठभेड़ की पुष्टि करते हुए मधेपुरा के एसपी संदीप सिंह ने बताया कि मौके से कुछ हथियार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। उन्होंने बताया कि कुख्यात पर मधेपुरा समेत आसपास के कई जिलों में कई संगीन आपराधिक वारदात का मामला दर्ज था और पुलिस की तरफ से उसके ऊपर तीन लाख का इनाम घोषित किया गया था।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article