बेगूसराय में पुलिस ने लूटपाट करते हुए बदमाशों को हथियार समेत दबोचा, हथियार तस्कर भी…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पिकअप वैन से लूटपाट कर रहे दो अपराधियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही साथ गिरफ्त में आए अपराधियों से पुलिस ने ऑटोमेटिक पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस, एक खुखरी चाकू एवं एक बाइक भी बरामद की है। गिरफ्त में आए अपराधियों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी एघु के रहने वाले कन्हैया कुमार एवं राजेश कुमार के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

बताया जा रहा है कि एक निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी बनकर साहेबपुरकमाल थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर ढाला एनएच 31 पर एक वैन को रोककर उसे लूटपाट करने की कोशिश कर रहे थे उसी क्रम में पुलिस को मामले की जानकारी हुई और डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई जिससे पुलिस को कामयाबी हाथ लगी।

दूसरी ओर पुलिस ने मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी नकटी टोला से हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने छह देसी कट्टा, एक पिस्टल, सत्तरह जिंदा कारतूस एवं दो मैगजीन बरामद की है। बताया जा रहा है कि अनंत कुमार लंबे समय से हथियार की तस्करी कर रहा था फिलहाल पुलिस उसके आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है। एसपी योगेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया अपराधियों के आपराधिक इतिहास खंगालने के बाद और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article