जनवितरण प्रणाली के दुकानदार करते हैं दुर्व्यवहार और धांधली, आरोप लगाते हुए लाभुकों ने दिया धरना

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में नीमाचांदपुरा थाना क्षेत्र के चांदपुरा पंचायत में जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत आने वाले लाभुकों के द्वारा डीलर पर मनमानी सहित हेराफेरी का आरोप लगाकर आज प्रदर्शन किया गया एवं एकदिवसीय धरना दिया गया। दरअसल लोगों का आरोप है कि डीलर के द्वारा मनमानी की जाती है एवं मशीन पर 2 माह के राशन का हस्ताक्षर लेने के बावजूद लोगों को सिर्फ 1 माह का राशन दिया गया है।

- Sponsored Ads-

लोगों ने इसकी जांच की मांग की है। साथ ही साथ लोगों का आरोप है कि जब ग्राहक उक्त डीलर के दुकान पर पहुंचते हैं तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है और जानवरों जैसा व्यवहार किया जाता है। लाभुकों ने जिला प्रशासन से उक्त डीलर के विरुद्ध जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है ।

बेगूसराय से सुमित कुमार (बबलू)

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article