नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित जन सभा और रोड शो को लेकर जेडीयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने किया सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा लोकसभा सीट से जदयू के प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के समर्थन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को भी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे साथ ही विभिन्न इलाकों से होते हुए रोड शो भी करेंगे।इसी कड़ी में अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने सोमवार को ही नसभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण किया, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

- Sponsored Ads-

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित जन सभा और रोड शो को लेकर जेडीयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने किया सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण 2 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर दो दिवसीय नालंदा दौरे पर हैं। मंगलवार को नीतीश कुमार अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में होने वाली जनसभा में शामिल होंगे। इसके बाद वे अन्य इलाकों में भी रोड शो करेंगे। अस्थावां विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दौरे की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित जन सभा और रोड शो को लेकर जेडीयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने किया सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण 3अस्थावां प्रखंड के ग्राम बेनार के निकट मुख्यमंत्री जी की जनसभा होने जा रही है। वे सबसे पहले हेलीकॉप्टर से बेनार आएंगे, फिर वहां चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद हेलीकॉप्टर से सरमेरा जाएंगे।

नालंदा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्तावित जन सभा और रोड शो को लेकर जेडीयू विधायक डॉ जितेंद्र कुमार ने किया सभा स्थल और हेलीपैड का निरीक्षण 4सरमेरा से उनका रोड शो शुरू होगा। उनके आगमन को लेकर लोगों में उत्साह है। कल इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग शामिल होंगे और इसे सफल बनाएंगे। उन्होंने कहा कि पूरे इलाके में माहौल नीतीशमय हो चुका है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article