बेगूसराय में दबंग व्यक्ति ने दुकान चलाने के एवज में मांगी एक हजार रुपए मासिक रंगदारी,नही देने पर पति-पत्नी को किया जमकर पिटाई

DNB Bharat Desk

घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर दबंग की दबंगई सामने आई है जिसमें दबंग ने पति-पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में दबंग व्यक्ति ने दुकान चलाने के एवज में मांगी एक हजार रुपए मासिक रंगदारी,नही देने पर पति-पत्नी को किया जमकर पिटाई 2पीड़ित की पहचान छोटी बलिया निवासी सुरेश यादव एवं पत्नी राजकुमारी देवी के रूप में की गई है । प्रीत पक्ष ने बताया कि गांव के दबंग किस्म के लोग हैं जिनमें कारी यादव, शंभू यादव सहित अन्य लोग शामिल हैं । जो आए दिन उन्हें धमकी देते रहते हैं ।

बेगूसराय में दबंग व्यक्ति ने दुकान चलाने के एवज में मांगी एक हजार रुपए मासिक रंगदारी,नही देने पर पति-पत्नी को किया जमकर पिटाई 3सुरेश यादव ने बताया कि उनका छोटी बलिया में ही एक किराने की दुकान है और दुकान चलाने की एवज में आरोपियों के द्वारा एक हजार रुपए मासिक रंगदारी टैक्स मांगी जा रही है। उसी को देने से जब उन लोगों ने मना किया तो देर शाम सभी आरोपी पहुंचे और लाठी डंडे से राजकुमारी देवी की पिटाई करने लगे ।

जब पत्नी को बचाने के लिए सुरेश यादव वहां पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी । फिलहाल पीड़ित पक्ष के द्वारा बलिया थाने में लिखित रूप से आवेदन दी गई है पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जीत गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article