समस्तीपुर में छत पर सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

समस्तीपुर में छत पर सो रही महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई है। शक के आधार पर पुलिस ने पूछताछ के लिए चचेरे देवर विनोद राय को हिरासत में लिया है। मृतका की पहचान उदय राय की पत्नी रीना देवी के तौर पर हुई है। घटना हरपुर भिंडी वार्ड नंबर-12 की है। पति उदय राय ने बताया कि गर्मी के चलते रीना रात में छत पर सोई हुई थी। देर रात मैं शौच के लिए नीचे आया था। मोबाइल चार्ज भी नहीं था। इस वजह से मोबाइल चार्ज लगाकर नीचे ही सो गया।

 समस्तीपुर में छत पर सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी 2सुबह मेरी पत्नी काफी देर तक नीचे नहीं उतरी। परिजन उसे उठाने के लिए छत पर गए। जहां उन्होंने देखा कि गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई है। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। मृतका के पति उदय राय ने बताया कि गुरुवार को गर्मी अधिक थी। रात में खाना खाने के बाद दोनों छत पर सोने के लिए चले गए थे। 11:00 बजे के करीब शौच के लिए नीचे उतरा था। 

समस्तीपुर में छत पर सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी 3मोबाइल डाउन था। चार्ज में लगाकर नीचे ही सो गया। सुबह करीब 5:00 बजे मेरी मां बहू को जगाने के लिए छत पर गई। देखा कि उसका गला रेता हुआ है और आसपास खून पसरा हुआ है। इसके बाद शोर मचाते हुए परिवार के लोगों को जानकारी दी। हल्ला होने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

समस्तीपुर में छत पर सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी 4मिली जानकारी के अनुसार चचेरे भाई विनोद राज से दरवाजे पर बाउंड्री वॉल किए जाने को लेकर विवाद चल रहा था। एक सप्ताह पहले भी मारपीट की घटना हुई थी। मेरी पत्नी के साथ भी मारपीट की थी। इस संबंध में थाने में आवेदन भी दिया गया था, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। आशंका है कि उसने ही मेरी पत्नी को मारा है। जानकारी के मुताबिक राम पुकार राय अपने पुत्र और बहू को छोड़कर उदय राय के साथ रहते हैं।

 समस्तीपुर में छत पर सो रही महिला की गला रेतकर हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी 5इस बात को लेकर भी विनोद नाराज रहता था। कई बार इसको लेकर पंचायत भी हुआ। इसके बाद भी राम पुकार राय अपने भतीजे के साथ ही रह रहे थे। पुलिस इस एंगल पर छानबीन कर रही है। वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि गला रेत कर महिला की हत्या हुई है। इस मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जल्दी इस मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

समस्तीपुर संवाददाता अफरोज आलम की रिपोर्ट

Share This Article