नालंदा में धान की रखवाली कर रहे युवक की निर्मम हत्या, बदमाशों ने गला घोंटकर मार डाला, एक हाथ भी तोड़ा, घटनास्थल से मृतक का मोबाइल गायब

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

मानपुर थाना क्षेत्र के नगमा गांव में खेत में रखे धान की रखवाली कर रहे किसान संजीत कुमार की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है.

 मृतक की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि उनके पति देर रात घर के पास खलिहान में रखे धान की देखभाल करने गए थे, लेकिन सुबह उनका शव मिलने की सूचना परिजनों को मिली। जब परिवार मौके पर पहुंचा तो संजीत कुमार मृत अवस्था में पाए गए।परिजनों के अनुसार मृतक के गले और शरीर पर चोट के निशान थे, जबकि एक हाथ भी टूटा हुआ था। 

नालंदा में धान की रखवाली कर रहे युवक की निर्मम हत्या, बदमाशों ने गला घोंटकर मार डाला, एक हाथ भी तोड़ा, घटनास्थल से मृतक का मोबाइल गायब 2मृतक का मोबाइल भी गायब है. मृतक के भाई ने आशंका जताई है कि संजीत कुमार की गला घोंटकर हत्या की गई है। पत्नी पिंकी देवी ने आरोप लगाया कि उनके पति का उनकी ही भाभी से अवैध संबंध था, जिसके चलते हत्या की आशंका उसी पर जताई जा रही है। 

नालंदा में धान की रखवाली कर रहे युवक की निर्मम हत्या, बदमाशों ने गला घोंटकर मार डाला, एक हाथ भी तोड़ा, घटनास्थल से मृतक का मोबाइल गायब 3घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ मॉडल अस्पताल भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

डीएनबी भारत डेस्क

Share This Article