नालंदा: 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने ऐतिहासिक सोगरा स्कूल के मैदान में किया झंडोतोलन, जिलेवासियो को दी शुभकामना

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

नालंदा जिले में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने ऐतिहासिक सोगरा स्कूल मैदान में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक महापौर एमएलसी एसडीएम डीडीसी मौजूद रहे.

समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियाँ निकाली गईं, जिनके माध्यम से राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं, विशेष रूप से “सात निश्चय–3” का उल्लेख करते हुए कहा कि जिले में सभी सरकारी योजनाओं को युद्धस्तर पर धरातल पर उतारा जा रहा है।

नालंदा: 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने ऐतिहासिक सोगरा स्कूल के मैदान में किया झंडोतोलन, जिलेवासियो को दी शुभकामना 2

नालंदा: 77 वें गणतंत्र दिवस समारोह के मौके पर जिलाधिकारी कुंदन कुमार ने ऐतिहासिक सोगरा स्कूल के मैदान में किया झंडोतोलन, जिलेवासियो को दी शुभकामना 3उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि संकल्प लेने का अवसर है। हमें आज यह संकल्प लेना चाहिए कि हम देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को हर हाल में बनाए रखें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article