एनटीपीसी बरौनी के नए परियोजना प्रमुख जॉयदीप घोष ने पदभार ग्रहण किया

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले अन्तर्गत एनटीपीसी बरौनी के परियोजना प्रमुख के रूप में जॉयदीप घोष ने पदभार ग्रहण किया. वह 1989 में एक कार्यकारी प्रशिक्षु मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में एनटीपीसी बरौनी में शामिल हुए। फरक्का, सारणी (कंसल्टेंसी), कहलगांव, कुडगी, रायपुर, विंध्याचल जैसी परियोजनाओं में सेवा देने के बाद, उन्होंने बरौनी में मुख्य महाप्रबंधक ओएंडएम के रूप में फरवरी 2024 में कार्यभार संभाला।

- Sponsored Ads-

एनटीपीसी बरौनी के नए परियोजना प्रमुख जॉयदीप घोष ने पदभार ग्रहण किया 2 उन्होंने अब परियोजना प्रमुख एचओपी के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है । वहीं प्रशासनिक भवन में स्थित कार्यालय में निवर्तमान परियोजना प्रमुख राजीव खन्ना ने नये प्रमुख को अपनी जिम्मेदारियां सौंपी और उनकी सफलता की कामना की। श्री घोष ने अपनी नयी भूमिका निभाने के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बरौनी परियोजना का नेतृत्व करना एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है और मेरा लक्ष्य एनटीपीसी बरौनी को सफलता की ऊंचाइयों तक ले जाना है।

बेगूसराय बीहट संवाददाता धरमवीर कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article