बेगूसराय में अग्नि देव का तांडव,कई घर समेत लाखो रुपये का सामान जलकर हुआ राख

DNB Bharat Desk

तकरीबन 3 लाख कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में आग का तांडव लगातार दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसी कड़ी में एक बार फिर आग का कहर देखने को मिला जहां आग लगने से कई घरों को जलाकर राख कर दिया। वही आग लगते ही उस जगह काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। घटना छौराही थाना क्षेत्र के सहुरी पंचायत अंतर्गत पूरपथार गांव की है।

बेगूसराय में अग्नि देव का तांडव,कई घर समेत लाखो रुपये का सामान जलकर हुआ राख 2बताया जा रहा है कि कई घरों में अचानक आग लग गई। आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। इस दौरान पीड़ित रामचंद्र यादव का पुत्र विक्रम यादव और विजय यादव का घर जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि हम लोग बगल के बहियार में गेहूं काट रहे थे अचानक आग की लपटें दिखाई दी और ग्रामीणों के द्वारा शोर मचाया गया सुनकर आया किंतु इतनी तेज धूप और हवा तेज हो गया जिसे संभल पाना मुश्किल था सारा सामान जलकर राख हो गया।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय में अग्नि देव का तांडव,कई घर समेत लाखो रुपये का सामान जलकर हुआ राख 3पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि शाहिदा सुमन ने जानकारी देते बताया कि दोनों भाई के घर से कुछ भी नहीं निकला जय कांत यादव का गेहूं का फसल जलकर राख हो गया दो व्यक्ति रामाशीष यादव और राम प्रकाश साहू और बगल बहियार में आग की लपेटे ने बगीचे को अग्नि देवअपने आगोश में ले लिया। ग्रामीणों के सहयोग से एक बहुत बड़ी घटना होने से बचाया जा सका है।

बेगूसराय में अग्नि देव का तांडव,कई घर समेत लाखो रुपये का सामान जलकर हुआ राख 4उन्होंने बताया कि तकरीबन 3 लाख कीमत का सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी मिलते ही पंचायत मुखिया रामसेवक पासवान प्रखंड उप प्रमुख शशिकांत यादव समाजसेवी स्वराज यादव फूलों यादव धर्मेंद्र यादव ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

बेगूसराय में अग्नि देव का तांडव,कई घर समेत लाखो रुपये का सामान जलकर हुआ राख 5वही सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी विजय प्रकाश प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुजीत कुमार थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एएसआई मंजू कुमारी दल बल के साथ और दमकल लेकर घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में अपना योगदान दिया है जो आपातकाल में एक पदाधिकारी के लिए कर्तव्य बनता है उसे निभाया गया है। जानकारी देते अंचलाधिकारी श्री प्रकाश ने बताया कि जानकारी लिया गया है। पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता किया जाएगा।

बेगूसराय संवादाता सुमित कुमार बबलू की रिपोर्ट

Share This Article