नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में नवजात शिशु को जन्म देने के दौरान एक प्रसूता ने अपना दम तोड़ दिया। मृतक महिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह खोदावंदपुर के पूर्व जिला पार्षद अर्जुन सिंह की  पुत्रबधू हैं।

- Sponsored Ads-

नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2मिली जानकारी के अनुसार श्री सिंह की छोटी पुत्रबधू व ब्रजेश कुमार की 30 वर्षीया पत्नी  सुरुति भारती की मौत शनिवार की रात्रि प्रसूत पीड़ा के दौरान समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में हो गई।

नवजात को जन्म देने के बाद प्रसूता की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 3फफौत पंचायत के मटिहानी गांव निवासी प्रसूता सुरूति भारती को प्रसव के लिए समस्तीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां एक शिशु को जन्म देने के बाद प्रसूता ने अपना दम तोड़ दिया।इस घटना से मृतका के ससुराल व मायका पक्ष के लोगों में कोहराम मच गया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article