बछवाड़ा में फिर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर महिला को किया घायल

DNB Bharat Desk

वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम ने एक दिन रहकर एक दर्जन आवारा कुत्तों को अपना निशाना बनाया और खानापूर्ति कर वापस लौट गया।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिले के बछवाड़ा प्रखंड क्षेत्र के बछवाड़ा पंचायत के बहियार में बुधवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक बार फिर हमला कर 30 वर्षीय महिला को गंभीर रुप से घायल कर दिया। ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को ईलाज के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बछवाड़ा में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर ने उपचार के बाद उक्त महिला को घर भेज दिया। घायल महिला की पहचान बछवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 7 निवासी राम नाथ पासवान की 30 वर्षीय पत्नी फुलों देवी के रुप में की गयी है।बछवाड़ा में फिर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर महिला को किया घायल 2 ग्रामीणों ने बताया कि बछवाड़ा पंचायत के बहियार स्थित खेत में उक्त महिला काम करने के लिए गयी थी। वही बगल के खेत में लगी फसल में छुपकर बैठा आवारा कुत्तो के झुंड ने हमला कर दिया। महिला द्वारा जोर जोर से हल्ला करने पर आस पास के खेत में काम कर रहे लोग जमा हो गये जिसके बाद किसी तरह उन आवारा कुत्तों को लाठी डंडों से भगाया। जिससे महिला की जान बच गयी। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के अनुरोध पर पदाधिकारी के द्वारा वन एवं पर्यावरण की टीम को न्युक्त किया गया।

 वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम ने एक दिन रहकर एक दर्जन आवारा कुत्तों को अपना निशाना बनाया और खानापूर्ति कर वापस लौट गया। प्रखंड क्षेत्र के कुल सात पंचायत में आवारा कुत्तों का आंतक से लोग परेशान हैं। दहशत में जीवन व्यतीत कर रहे हैं लेकिन वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम ने तीन से चार पंचायत के बहियार में घुम कर वापस लौट गयी। ग्रामीणों ने पदाधिकारी से मांग किया है कि वन एवं पर्यावरण की आखेटक टीम को पुन: बुलाया जाय और स्थानीय किसान मजदुर समेत आम लोगों को कुत्तों के आंतक से मुक्त कराया जाय।

बेगूसराय बछवाड़ा से सुजीत कुमार 

Share This Article