बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

शराब तस्कर के पास से एक टाटा 407 वाहन एवं इंडिगो कार को भी पुलिस ने जप्त किया

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय पुलिस को एक बार फिर बड़ी सफलता हाथ लगी जहां गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान भारी मात्रा में शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। शराब तस्कर के पास से एक टाटा 407 वाहन एवं इंडिगो कार को भी पुलिस ने जप्त किया है। यह कार्रवाई नगर थाने की पुलिस ने हर हर महादेव चौक से की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 2वही  गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान छपरा जिला के रहने वाले प्रमोद कुमार एवं झारखंड जिला के बोकारो के रहने वाले संदीप कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि शराब तस्कर टाटा 407 वाहन पर 40 कार्टून विदेशी शराब छिपाकर ले जा रहा था। तभी इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को लगी। नगर थाने की पुलिस ने हर हर महादेव चौक पर चेकिंग पोस्ट लगाया और चेकिंग अभियान के तहत जब टाटा 407 गाड़ी वाहन को चेकिंग किया तो उसमें 40 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया।

बेगूसराय पुलिस को मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में शराब के साथ दो शराब तस्कर को किया गिरफ्तार 3जबकि इंडिगो कार पर सवार दो शराब तस्कर को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने के दौरान हर हर महादेव चौक पर टाटा 407 गाड़ी पर लदा 40 कार्टून विदेशी शराब एवं इंडिगो कार सहित दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। फिलहाल पुलिस से बड़ी कार्रवाई मान रही है। आपको बताते चले कि बिहार में शराबबंदी है लेकिन इसके बावजूद भी शराब तस्कर शराब तस्करी करने से बाज नहीं आ रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article