बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस बचाने पहुंची तो लोगों ने किया पुलिस पर हमला

DNB BHARAT DESK

- Sponsored Ads-

बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने निकल कर आ रही है जहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है। वही मारपीट की घटना सुनकर बीच बचाव करने के लिए पुलिस गए तो पुलिस पर भी लोगों ने हमला कर दिया।  हमले में कई पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल उत्पन्न बना हुआ है। घटना बखरी थाना क्षेत्र के प्राणपुर गांव की है। वहीं लोगों का कहना है कि महादलित परिवार इस जमीन पर बसे हुए थे। इस दौरान गांव के कुछ लोगों के द्वारा जबरन घर को घर को हटाया जा रहा था।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस बचाने पहुंची तो लोगों ने किया पुलिस पर हमला 2तभी यह बात विवाद बढ़ता ही चला गया और दोनों पक्ष से मारपीट होने लगा। वही मारपीट का घटना सुनकर बखरी थाने के पुलिस बीच बचाव करने के लिए गए तभी पुलिस टीम पर भी हमला हो गया। हालांकि इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं लोगों का कहना है कि एक पक्ष की जमीन पर जबरन महादलित परिवार के लोग बसे हुए थे कोर्ट के द्वारा आज उसका जजमेंट आया था। इसी सिलसिले में वह लोग गए थे  तभी महादलित के लोगों के द्वारा जमीन को जबरन जोत रहा था।

बेगूसराय में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट, पुलिस बचाने पहुंची तो लोगों ने किया पुलिस पर हमला 3तभी पुलिस मना करने के लिए गए थे। इस दौरान यह बवाल खड़ा हो गया। वहीं लोगों ने बताया कि कई झोपड़ी में भी आग लगा दिया गया है। हालांकि इस घटना के सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी बखरी डीएसपी घटनास्थल पर पहुंचकर भारी संख्या में पुलिस बल कैंप कर रही है। वहीं लोगों का कहना है कि महादलित परिवार इस जगह बरसों से बसा हुआ है आज अपना जमीन को ट्रैक्टर से जोत रहा था तभी पुलिस आया और जमकर सभी लोगों को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि घटनास्थल स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।

Share This Article