छपरा में मदरसा में हुआ ब्लास्ट, एक बच्चा समेत दो घायल, पुलिस…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर छपरा से है जहां बीती देर रात एक मदरसा में धमाका हुआ। धमाका में दो लोग बुरी तरह जख्मी हो जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। घटना गरखा थाना क्षेत्र के मोतीराजपुर की है। स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

- Sponsored Ads-

हालांकि अभी ब्लास्ट के कारण का पता नहीं चल सका है लेकिन लोगों का कहना है कि ये लोग सूतली बम या पटाखा बना रहे थे तभी यह ब्लास्ट हुई। वहीं मामले में अंचलाधिकारी नीली यादव ने कहा कि पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने साक्ष्य को मिटा दिया इसलिए ब्लास्ट कैसे हुई अभी जानकारी नहीं मिल सकी है।

घायलों को स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मढ़ौरा थाना क्षेत्र के ओलहनपुर के निवासी मौलाना इमामूदिन के साथ 10 साल का एक लड़का मदरसा में रहता था, जो मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। वह मदरसा में रह कर पढ़ाई कर रहा था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है, लेकिन पुलिस अभी दोनों घायलों की तलाश में जुटी है।

मामले में एसपी डॉ गौरव मंगला ने कहा कि ब्लास्ट में दो लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पूछताछ जारी है, जल्दी ही मामले का खुलासा होगा।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article