डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय जिले के वीरपुर पेट्रोल पम्प के के समीप दो बाइक के आमने-सामने की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि दुसरा बाइक सवार किसी तरह वहां से जान बचा कर भागने में सफल हो गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों के द्वारा निजी चिकित्सक के यहां प्राथमिक उपचार कराया गया। जहां डॉ ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए बेगूसराय अस्पताल भेजा गया।
घायल युवक की पहचान फतेहपुर निवासी मो अमजद के पुत्र मो अमानत के रूप में किया गया है। मामले में पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि घटना से संबन्धित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय वीरपुर संवादाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
