सीएम नीतीश नहीं जायेंगे पीएम के नामांकन में, ये है कारण…

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को अस्वस्थ होने के कारण अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को वाराणसी में प्रधानमंत्री के नामांकन कार्यक्रम के लिए वाराणसी जाने वाले थे। अस्वस्थता की वजह से अब सीएम नीतीश वाराणसी नहीं जाएंगे।

उन्होंने पूरे दिन के अपने सारे कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। बता दें दूसरी तरफ बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुशील मोदी की निधन से बिहार में शोक की लहर दौड़ गई है। बिहार भाजपा ने भी मंगलवार को अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

Share This Article