पटना में पीएम मोदी का रोड शो शुरू, जुटी है भारी भीड़

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं और उनका रोड शो शुरू हो गया। प्रधानमंत्री के साथ रोड शो के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री रविशंकर प्रसाद भी गाड़ी पर नजर आए। प्रधानमंत्री पटना एयरपोर्ट से सीधे डाकबंगला चौराहा पहुंचे जहां से उन्होंने करीब 7 बजे अपना रोड शो शुरू किया।

- Sponsored Ads-

प्रधानमंत्री के रोड शो के दौरान सड़कों पर और सड़क किनारे बने घरों के छतों पर भारी संख्या में लोग उनका एक झलक पाने के लिए जुटे। प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोग दोपहर से ही पहुँचने लगे थे और उनके अंदर बहुत ही अधिक उत्साह दिख रहा था। इस दौरान सबसे खास तस्वीर दिखी की मुस्लिम महिलाऐं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के साथ पहुंची थी और उन्होंने मोदी की फोटो की पूजा भी की।

इस दौरान बच्चे भी भारी उत्साह के साथ जुटे। प्रधानमंत्री का रोड शो भट्टाचार्या मोड़ से शुरू हो कर गाँधी मैदान स्थित उद्योग भवन के पास समाप्त हो जाएगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article