नालंदा में आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे 8 बदमाशों को पुलिस ने हथियार समेत दबोचा

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

देर रात्रि पुलिस ने गुप्त सूचना पर लहेरी थाना क्षेत्र के पीर पहाड़ी क्षेत्र के एक मकान में कुछ अपराधकर्मी हथियार से लैस होकर अपराध देने के उद्देश्य से जमा हुए थे एवं किसी बड़ी अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने हेतु योजना बना रहे है। सूचना के संबंध में अविलंब वरीय पदाधिकारी को सूचित करते हुए पुलिस अधीक्षक नालंदा के दिशा निर्देशन में थानाध्यक्ष लहेरी के पुलिसकर्मी जिला आसूचना ईकाई के पदाधिकारी एवं कर्मियों की एक विशेष टीम के द्वारा तत्तक्षण कार्रवाई की गयी एवं पीर पहाडी क्षेत्र के सत्येन्द्र पंडित के मकान की घेराबंदी की गयी।

- Sponsored Ads-

पुलिस के द्वारा अंतरजिला गिरोह के अपराधकर्मियों को लोडेड हथियार एवं गोली के साथ तथा चोरी किये गये मोटर साईकिल अपराधिक घटनाओं में प्रयोग किये गये औजार के साथ मौके वारदात से गिरफतार किया गया। यह अंतर जिला गिरोह के सकिय अपराधकर्मी है जिनका अपराधिक इतिहास पाया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ी घटनाओं को अंजाम होने से पूर्व ही रोका गया है। बरामद हथियार एवं अन्य सामानों के संबंध में अलग से लहेरी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है। पुलिस ने इस दौरान तीन पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, 5 मोबाइल, दो मोटरसाइकिल के अलावे 8 लोगो को गिरफ्तार किया गया है।

नालंदा से ऋषिकेश

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article