नालंदा से महागठबंधन उम्मीदवार संदीप सौरभ ने बीजेपी पर साधा निशाना:- इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जितना मुश्किल हो जाएगा

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा लोकसभा सीट से इंडिया महागठबंधन के प्रत्याशी संदीप सौरभ ने मंगलवार को अपने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर महागठबंधन के कई नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।प्रत्याशी संदीप सौरभ ने निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में चार सीटें जीतना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए मुश्किल होगा।

- Sponsored Ads-

नालंदा से महागठबंधन उम्मीदवार संदीप सौरभ ने बीजेपी पर साधा निशाना:- इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जितना मुश्किल हो जाएगा 2उन्होंने कहा कि भाजपा 400 सीटों पार जीतने का दावा कर रही है, लेकिन पूरे देश में उसे 150 से भी कम सीटें मिलेंगी।उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार विपक्षी पार्टियों को खत्म करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “यह देश में पहली बार हुआ है कि बिना किसी आरोप साबित हुए जनता द्वारा चुने गए मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया गया है।

नालंदा से महागठबंधन उम्मीदवार संदीप सौरभ ने बीजेपी पर साधा निशाना:- इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी को जितना मुश्किल हो जाएगा 3विपक्ष को नष्ट करने की जो साजिश चल रही है, उससे लोकतंत्र पर खतरा है।सौरभ ने आगे कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा जदयू को तहस-नहस कर देगी। महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीजेपी पर लोकतंत्र को कमजोर करने के आरोप लगाए और इस चुनाव को “आजादी की लड़ाई” करार दिया।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article