दरभंगा में पीएम की रैली पर पीके का तंज, कहा…

DNB Bharat Desk

30 दिन में PM मोदी का पांचवा बिहार दौरा, दरभंगा में चुनावी रैली पर PK का तंज, कहा ‘मोदी वोट मांगने आए हाथ हिलाया और आप उछल कर कमल का बटन दबा कर उन्हें प्रधानमंत्री बना देंगे, कभी सोचा 26 MP वाला राज्य गुजरात मालिक कैसे बन गया और 40 MP वाला राज्य बिहार के 13 करोड़ लोग मजदूर

डीएनबी भारत डेस्क 

जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार में रह रहे बिहारियों को जागरूक करते हुए कहा कि 26 MP का राज्य है गुजरात वहां का आदमी बन गया फैक्ट्री का मालिक। 40 MP का राज्य है बिहार 13 करोड़ लड़के हमारे भाई-भतीजा जाकर बन गए फैक्ट्री में मजदूर।

- Sponsored Ads-

बिहार में इसके बावजूद बिहारियों का आंख नहीं खुल रहा है। वोट हो रहा है मोदी जी आ रहे हैं रैलियों में हाथ हिलाएंगे और सब आदमी यहां से उछल उछल कर जाकर कमल पर बटन दबायेगा और मोदी को जिताएगा। आप जरा सोचिए ऐसा करने से आपका बच्चा मजदूर नहीं बनेगा तो सहरसा में फैक्ट्री का मालिक बनेगा?

मुसलमानों की हालत बिहार में तब नहीं सुधरेगी जब तक वो लालटेन में किरासन तेल भरना नहीं छोड़ेंगे
दलितों के बाद सबसे ज्यादा खराब स्थिति मुसलमानों की है। 5 बरस मुसलमान कहते हैं कि हमारे यहां सड़क नहीं है, बच्चों को बड़ी दिक्कत हो रही है रोजगार नहीं है, मगर जिस दिन वोट हुआ उस दिन मोदी के डर से लालटेन में किरासन तेल डाल कर आ जाएंगे, तो जरा आप ही हमें बताएं कि आपकी दशा कैसे सुधरेगी? जब तक बिहार के लोग डर से वोट देनें की बंधुआ मजदूरी खत्म नहीं करेंगे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article