बेगूसराय पुलिस ने 18 घंटे में किया अपहरण के बाद हत्या मामले का उद्भेदन, तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पुछताछ

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में बेगूसराय की पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए महज 18 घंटे के अंदर अपहरण के बाद हत्या मामले का उद्वेदन कर लिया है। साथ ही साथ पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है तथा पूछताछ कर रही है । मामला मंझौल थाना क्षेत्र के पवड़ा बहियार की है।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय के एसपी मनीष ने बताया कि 2 मई को दीपांशु कुमार नामक किशोर का आरोपियों ने अपहरण कर लिया था। तथा 3 मई को दीपांशु कुमार का शव पुलिस ने पबड़ा बहियार से गोबर के ढेर के नीचे से बरामद किया था । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई और शव को कब्जे में लेकर पहले अंत परीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

बेगूसराय पुलिस ने 18 घंटे में किया अपहरण के बाद हत्या मामले का उद्भेदन, तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पुछताछ 2 साथ ही साथ तकनीकी सर्विलांस के सहारे मामले की जांच शुरू की गई। एसपी मनीष ने बताया की घटना की मूल वजह मृतक तथा आरोपियों के द्वारा स्कूल में लड़ाई की बात बताई जा रही है । बताया जा रहा है कि स्कूल में अगले बेंच पर बैठने के लिए दीपांशु एवं आरोपियों के बीच कहा सुनी हुई थी और मारपीट हुई थी।

बेगूसराय पुलिस ने 18 घंटे में किया अपहरण के बाद हत्या मामले का उद्भेदन, तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पुछताछ 3इसके बाद मृतक दीपांशु कुमार ने आरोपियों के साथ मारपीट भी की थी तथा मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों के द्वारा इकट्ठे किए गए हथियार को भी छीन लिया था । इसी आक्रोश में दोनों नाबालिक छात्रों ने अपने एक अन्य साथी को विश्वास में लिया तथा दीपांशु कुमार को घर से बुलाकर पहले बहियार में ले गए

बेगूसराय पुलिस ने 18 घंटे में किया अपहरण के बाद हत्या मामले का उद्भेदन, तीन लोगों को हिरासत में लेकर कर रही पुछताछ 4एवं उसके बाद दीपांशु कुमार के साथ तकरीबन 40 मिनट तक मारपीट की गई फिर गला दबाकर उसकी हत्या करने के बाद शव को गोबर के ढेर में छुपा दिया गया था । सभी आरोपियों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है फिलहाल पूरे पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है ।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article