बेगूसराय की किरण ने न्यायिक सेवा की परीक्षा में पाई सफलता, प्राप्त किया 76वां स्थान

DNB Bharat

बेगूसराय विनोदपुर अधिवक्ता गोपाल कुमार के पुत्रवधु किरण ने पाई सफलता, परिजन एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार न्यायिक सेवा की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर 76वां स्थान प्राप्त कर किरण कुमारी ने अपने ससुराल, मायके सहित जिले का नाम गौरवान्वित किया है। किरण बेगूसराय विनोदपुर निवासी पटना हाईकोर्ट वकील प्रशांत कुमार की पत्नी एवं बेगूसराय कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल कुमार की पुत्रवधु हैं। इस संबंध में किरण के माता पिता रामदीरी निवासी रूपकला कुमारी, राम लगन सिंह एवं भाई डाॅ अविनाश कुमार ने बताया कि बचपन से ही किरण काफी मेधावी छात्रा रही है और शुरू से ही वह न्यायिक क्षेत्र में जाना चाहती थी। पढ़ाई के प्रति उसका लगन ही आज उसके सफलता का राज है।

वहीं किरण की इस सफलता के लिए भाभी अर्चना कुमारी, सासू नीलम कुमारी चिपमेट्रोन रेलवे उपमंडलीय अस्पताल गढ़हरा, दादा राम चंद्रिका कुमार, उमेश सिंह, आशीष कुमार, प्रिया रंजना उर्फ नूतन कुमारी, अधिवक्ता विकास कुमार, आदित्य रोहन उर्फ बॉवी, कांग्रेस नेता संजय सिंह, पूर्व मुखिया रामशीष चौधरी उर्फ गांधी, साक्षी, प्रियंका कुमारी, रिलायंस कंपनी के जीएम इंद्रजीत कुमार प्रियदर्शनी कुमारी, विकास कुमार, क्षितिज कुमार, निधि कुमारी, राम शंकर कुमार, इंजीनियर गौरव गौतम, मैनेजर इरकॉन कंपनी डॉ आस्था भारती, अशोक कुमार राय, वरिष्ठ अधिवक्ता संजीत कुमार, इंद्रदेव कुमार, नीलम कुमारी, मुखिया विनोदपूर राम शंकर कुमार, अनिल कुमार, प्रत्यूष कुमार, सुरभि कुमारी, केशव कुमार, ममता कुमारी अवकाश प्राप्त शिक्षक उमर सिंह, इंस्पेक्टर सीआरपी राकेश कुमार बधाई दी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article