18 जून से कटिहार-बरौनी-पाटलिपुत्र-आरा-डीडीयू के रास्ते गुवाहाटी से एसएमभीटी, बेंगलूरू के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का होगा परिचालन

DNB Bharat

रेल यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त भीड़वको देखते हुए रेल विभाग ने लिया निर्णय।

डीएनबी भारत डेस्क 

रेल यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेल विभाग ने गुवाहाटी से एसएमभीटी, बेंगलूरू के लिए एक वन-वे स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाने का निर्णय लिया है। जिसकी विभागीय जानकारी हाजीपुर मुख्यालय मुख्य जनसंपर्क अधाकारी विरेन्द्र कुमार ने दी और बताया कि यह स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी से दिनांक 18 जून को परिचालित की जायेगी।

- Sponsored Ads-

गाड़ी संख्या 05698 गुवाहाटी-एसएमभीटी, बेंगलूरू स्पेशल दिनांक 18 जून को गुवाहाटी से 23.10 बजे खुलकर अगले दिन 10.30 बजे कटिहार, 11.33 बजे नौगछिया, 12.28 बजे खगड़िया, 15.00 बजे बरौनी, 17.40 बजे पाटलिपुत्र, 18.39 बजे आरा, 19.25 बजे बक्सर, 21.14 बजे डीडीयू रूकते हुए 21 जून को 15.30 बजे एसएमभीटी, बेंगलुरू पहुंचेगी।

यह स्पेशल ट्रेन गुवाहाटी से खुलकर कामाख्या, रंगियरा, न्यू बोगांईगांव, कोकराझार, न्यू कूच बिहार, धूपगुड़ी, न्यू जलपाईगुड़ी, किशनगंज, बारसोई, कटिहार, नौगछिया, खगड़िया, बरौनी, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, बिजयवाड़ा, पेरम्बुर, काटपाडी, जोलारपट्टी, बंगारपेट स्टेशनों पर रूकते हुए एसएमभीटी बेंगलूरू पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 01, शयनयान श्रेणी के 08 कोच एवं साधारण श्रेणी के 07 कोच होंगे ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article