डीएनबी भारत डेस्क
बिहार में चार चरणों का चुनाव समाप्त हो चुका है और सभी दल पांचवें चरण के मतदान की तैयारी में जुट गई है।इसको लेकर गृह मंत्री अमित शाह आज बिहार आ रहे हैं। अमित शाह आज राजधानी पटना के होटल मौर्य में रात्रि विश्राम करेंगे।
- Sponsored Ads-

वे गुरुवार को सीतामढ़ी और मधुबनी में चुनावी सभा करेंगे। सीतामढ़ी सीट से एनडीए की ओर जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर उम्मीदवार हैं जबकि मधुबनी से जदयू के अशोक यादव मैदान में हैं। दोनों ही सीट पर एनडीए उम्मीदवार का मुख्य मुकाबला राजद के उम्मीदवार के साथ है।
- Sponsored Ads-
