भारत किसी देश से कम नहीं होगा, सभी मिलकर भारत को श्रेष्ठ बनायेंगे:- राकेश सिन्हा

DNB Bharat Desk

 

फफौत पंचायत के मनोरंजन केन्द्र मटिहानी में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के दौरान कही।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय-भारत विश्व के किसी भी देश से कम नहीं होगा, सभी मिलकर भारत को श्रेष्ठ बनाने का संकल्प लें। यह बात सांसद प्रोफेसर राकेश सिन्हा ने शनिवार को फफौत पंचायत के मनोरंजन केन्द्र मटिहानी में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के दौरान कही।

केंद्र सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद प्रो राकेश सिन्हा ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार गरीब गुरवे, दलित, पिछड़े वर्ग के लिए बहुआयामी योजनाएं चला रही रही है। आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवार के रोगियों का मुफ्त इलाज करवाया जा रहा है। केंद्र सरकार इसके लिए पांच लाख रुपये की सहायता उपलब्ध करवा रही है। इसके अतिरिक्त केंद्र सरकार ने कोरोना काल में सभी गरीब परिवारों को मुफ्त में अनाज देना शुरू किया।

- Sponsored Ads-

भारत किसी देश से कम नहीं होगा, सभी मिलकर भारत को श्रेष्ठ बनायेंगे:- राकेश सिन्हा 2यह योजना आगामी पांच साल तक चलायी जायेगी। उन्होंने बताया कि उज्ज्वला योजना के तहत सभी गरीब परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस का कनेक्शन दिया गया। राज्यसभा सांसद ने कहा कि भारत किसी देश से कम नहीं होगा, सभी मिलकर भारत को श्रेष्ठ बनायेगें। पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटियों को सेना में प्रवेश करवाया। उन्होंने कहा कि गरीब, बेरोजगार, भ्रष्टाचारी को एकजुटता के साथ बाहर भगायेगें, तभी हमारा देश विकसित बनेगा। आज महिलाओं को देखकर पता चल रहा है कि देश आगे बढ़ रहा है।

भारत किसी देश से कम नहीं होगा, सभी मिलकर भारत को श्रेष्ठ बनायेंगे:- राकेश सिन्हा 3इसी के लिए मोदी गारंटी योजना चलायी जा रही है। वहीं बीडीओ नवनीत नमन ने केन्द्र सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को अवगत कराया तथा अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ उठाने की बात कहीं। उन्होंने केन्द्र सरकार की योजनाओं को गांव के टोले मुहल्ले में जाकर लोगों को जागरूक करने तथा इसका शत-प्रतिशत लाभ उठाने की अपील की। इससे पूर्व प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी द्वारा राज्यसभा सांसद को बुके एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।

भारत किसी देश से कम नहीं होगा, सभी मिलकर भारत को श्रेष्ठ बनायेंगे:- राकेश सिन्हा 4मौके पर सीओ अमरनाथ चौधरी, बीपीआरओ अलका कुमारी, सीडीपीओ डॉ दर्शना कुमारी, प्रभारी बीएओ पारसनाथ काजी, प्रखंड समन्वयक नीरज कुमार, पूर्व मुखिया अनिल कुमार, महिला पर्यवेक्षिका उषा कुमारी, स्वच्छता पर्यवेक्षक वीणा कुमारी, जीविका की रीना कुमारी, कृषि समन्वयक शालीग्राम सिंह, भाजपा नेता रामप्रवेश सहनी, राकेश पाण्डेय, कुंदन कानू, बलराम कुमार, अजय कुमार, रंजीत सिंह, सिद्धार्थ शंकर शर्मा, चंदन कुमार साह, हरेराम सिंह, घनश्याम कुमार, रवीन्द्र कुमार, नंदलाल ठाकुर के अलावे पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जीविका दीदी, आशा फैसिलिटेटर, आशा कार्यकर्ता, किसान सलाहकार, विकास मित्र समेत अनेक लोग शामिल थे।

 

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article